SBI Funds IPO की 6% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को तगड़ा फायदा, शेयरों में तेजी जारी
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- SBI Funds Management Ltd listing: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की शानदार लिस्टिंग हुई है। बीएसई में यह स्टॉक 6.27 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 610 रुपये और एनएसई में 6.85 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 613.30 रुपये लिस्ट हुआ है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने 26 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से 14924 रुपये का इनवेस्टमेंट कम से कम करना पड़ा। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 624.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया है। बता दें, यह SBI और पेरिस की कंपनी Amundi का ज्वाइंट वेंचर है। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा एसबीआई के पास है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.