नई दिल्ली, मार्च 27 -- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार में बिखराव आ गया। सरकारी बैंकों के शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखी गई। अब सवाल है कि आखिर सरकारी बैंक के शेयर क्यों बैकफुट पर आ गए। आइए डिटेल जान लेते हैं।क्या है कारण? सरकारी बैंकों के शेयर में गिरावट के मुख्य कारण बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल रहा। भारतीय 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 6.9% तक पहुंच गई, जो जुलाई 2024 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस तेजी के पीछे बढ़ता सरकारी उधार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और वित्तीय घाटे को लेकर बढ़ती चिंताएं प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अल्ट्राटेक सीमेंट ने निपटाया बड़ा विवाद, प्रतिद्वंदी अडानी समूह को होगा फायदा! बता दें कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इसने भी सरकार ...