SBI साइबर अटैक पर बड़ा अपडेट: क्या सेफ है आपका पैसा? बैंक ने ये कहा
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हालिया साइबर हमले की घटना को लेकर ग्राहकों के लिए अहम अपडेट जारी किया है। X पर जारी संदेश में बैंक ने कहा है, ' जिन ग्राहकों का डेटा इस घटना से प्रभावित होने की आशंका के दायरे में आया है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से ईमेल और WhatsApp के जरिए सूचना दी गई है। ग्राहकों के खाते में जमा रकम और बैलेंस सुरक्षित हैं।' बता दें जुलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था।.लेकिन OTP, ATM या डेबिट कार्ड PIN का इस्तेमाल सावधानी से करें SBI ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक अपना OTP, ATM या डेबिट कार्ड PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। इसके अलावा, संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज और ईमेल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.