SBI में निकली 100 अफसर पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन; 93 हजार तक मिलेगी सैलरी
नई दिल्ली, मई 18 -- SBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऐसे में बैंकिंग और फॉरेक्स ऑपरेशन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।कितने पदों पर होगी भर्ती जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 38 पद अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुख्य रूप से हैदराबाद और कोलकाता मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.