नई दिल्ली, जुलाई 21 -- देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर बाजार में लिस्ट होते ही कई कर्मचारियों की सालों की मेहनत का शानदार इनाम मिला है। कंपनी के आईपीओ (IPO) ने 13 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है। इनमें सबसे बड़ा फायदा कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर देविंदर पाल सिंह को हुआ, जिनके पास मौजूद शेयरों की कीमत करीब 121 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, कंपनी के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) श्रीनिवासन रामा अय्यर की हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 105 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह सब कंपनी के ESOP (Employee Stock Ownership Plan) की बदौलत संभव हुआ, जिसके तहत कर्मचारियों को पहले से ही कंपनी के शेयर खरीदने का मौका मिला था। यह भी पढ़ें- 287% बढ़ा इस कंपनी का प्रॉफिट, शेयर की ओर दौड़ पड़े निवेशक यह भी पढ़ें- IPO के दा...