नई दिल्ली, जुलाई 15 -- एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, 14 जुलाई से ही निवेशकों के लिए खोल दिया गया है और यह 16 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। यह आईपीओ कुल 9,795 करोड़ रुपये का है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए निवेशकों को कम से कम 26 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा और इसके मल्टीपल में ही बोली लगाई जा सकती है। प्रत्येक शेयर की कीमत 545 रुपये से 574 रुपये के बीच तय की गई है, और निवेशक अपनी इच्छानुसार इस दायरे में बोली लगा सकते हैं।एंकर निवेशकों से 2,663 करोड़ रुपये जुटाए आईपीओ खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से 2,663 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, जो इस IPO में विश्वास का बड़ा संकेत है। इन एंकर निवेशकों में वैश्विक और घरेलू दोनों स्तर के प्रमुख संस्थान शामिल हैं। कंपनी ने 129 एंकर निवेशकों को 574 रुपये प्रति शेयर की दर से कुल 4,63...