SBI ग्राहकों के लिए काम की खबर! एक मिस्ड कॉल या SMS से पता करें खाते में कितने रुपये हैं, जानें पूरा तरीका
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अगर आपका बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है, तो खाते में कितने पैसे बचे हैं, यह जानने के लिए हर बार बैंक या ATM जाने की जरूरत नहीं है। बैंक अपने ग्राहकों को कई ऐसी सुविधाएं देता है, जिनकी मदद से मोबाइल फोन से ही अकाउंट बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप मिस्ड कॉल, SMS, YONO ऐप और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि मिस्ड कॉल और SMS के जरिए बैलेंस जानने के लिए हर बार इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती। हालांकि, इसके लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर्ड होना चाहिए। SBI की SBI Quick सर्विस के जरिए ग्राहक मिस्ड कॉल देकर या तय फॉर्मेट में SMS भेजकर खाते में जमा रकम की जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी यानी मिनी स्टेटमेंट भी हासिल की जा सकती है। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.