नई दिल्ली, मार्च 21 -- SBI Income tax Notice: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 6338 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। SBI ने 20 मार्च 2026 को इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा किया है। डिपार्टमेंट ने बैंक को यह नोटिस एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए दिया है। बता दें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को मिले इस नोटिस में ब्याज भी जुड़ा हुआ है। SBI को इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 143(3), 144C(3) और 144(B) के तहत यह नोटिस 19 मार्च 2026 को मिला है। यह भी पढ़ें- लद गए सोने और चांदी के अच्छे दिन? 1 हफ्ते में गोल्ड का रेट 12766 रुपये लुढ़काक्या कुछ कहा है SBI ने? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पिछले साल भी इसी तरह के मामले सामने आए थे। जिससे यह संकेत मिलता है कि मौजूदा मांग कोई अलग मामला नहीं है। बैंक ने क...