नई दिल्ली, अगस्त 8 -- SBI Q1FY27 Results: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा है। SBI ने पहली तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट Rs.21,121 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 10.2% अधिक है। तिमाही आधार पर भी बैंक के मुनाफे में करीब 7.3% की बढ़ोतरी हुई है। बेहतर नतीजों के बाद SBI के शेयर में खरीदारी देखने को मिली और कारोबार के दौरान शेयर Rs.1,124.50 के नए इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर करीब Rs.1,097 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 1% से ज्यादा की तेजी है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि मजबूत तिमाही नतीजों के बाद क्या ...