SBI का Alert: WhatsApp और SMS पर मिल रहे 'App Update' के लिंक से रहें सावधान, छोटी सी गलती से खाली हो सकता अकाउंट
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- SBI App Update Scam: अगर आप State Bank of India (SBI) के ग्राहक हैं और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साइबर ठग इन दिनों नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे खुद को बैंक का अधिकारी बताकर या फिर बैंक के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर ग्राहकों को बैंकिंग ऐप अपडेट करने के लिए APK फाइल डाउनलोड करने को कहते हैं। जैसे ही यूजर इस फाइल को इंस्टॉल करता है, उसकी मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है। SBI ने अपने ग्राहकों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि बैंक कभी भी SMS, WhatsApp, Telegram या ईमेल के जरिए APK फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता। अगर किसी मैसेज में बैंकिंग ऐप अपडेट, KYC अपडेट, रिवॉर्ड पॉइंट या अकाउंट ब्लॉक होने का डर दिखाकर कोई APK फाइल भेजी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.