फरीदाबाद, दिसम्बर 1 -- साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करवाकर मोटा मुनाफा करवाने का झांसा देकर एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक की धनराशि ठग ली। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित एक बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों ने खुद को कंपनियों का वित्तीय सलाहकार बताकर अपने जाल में फंसाया था। पीड़ित अधिकारी ने बताया कि बीते अगस्त माह में उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले अपने आपको एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया था। वहीं बड़ी-बड़ी कंपनियों का वित्तीय सलाहकार बताकर दुगना-तीगुना मुनाफा दिलवाने भरोसा दिया था। लगातार संपर्क करने के बाद वह उनसे बातचीत करने लगे। इस पर साइबर ठगों ने एक लिंक भेजकर उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ दिया। वहीं उन्हें एक ऐप भी डाउनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.