नई दिल्ली, जून 3 -- रात को रसोई में कुछ गिरने की आवाज आए या सुबह उठकर देखें कि कपड़े, कागज या खाने की चीजें कुतरी हुई हैं, तो समझ जाइए कि घर में चूहों की मौजूदगी बढ़ रही है। चूहे सिर्फ सामान खराब नहीं करते, बल्कि गंदगी फैलाकर कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें भगाने के लिए तरह-तरह के उपाय खोजते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चूहों की सूंघने की क्षमता काफी तेज होती है। कुछ गंध ऐसी होती हैं जो उन्हें इतनी तेज और असहज लगती हैं कि वे उन जगहों से दूरी बनाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच गंध के बारे में, जिनकी मदद से चूहों की परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है।1. पुदीने का तेल पुदीने की तेज और ताजगी भरी गंध इंसानों को भले ही अच्छी लगे, लेकिन चूहों के लिए यह काफी असहज हो सकती है। उनकी सूंघने की क्षमता बहुत त...