नई दिल्ली, जुलाई 30 -- How to please lord shiva in sawan, Sawan Upay 2026: हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। मान्यता है कि सावन में भगवान शंकर पृथ्वी लोक में विचरण करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन भर भगवान शिव की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। शिव कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन में कई तरह के उपाय भी करते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन में किए गए उपाय और पूजा-अर्चना से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इन उपायों को करने से भोलेनाथ के आशीर्वाद से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। जानें सावन में शिव कृपा पाने के लिए हर दिन कौन-से उपाय करने चाहिए। यह भी पढ़ें- भगवान शिव ने अर्धनारीश्वर का स्वरूप कब और क्यों...