नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Sawan Shivratri Wishes 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। अगर आप सावन शिवरात्रि के खास मौके पर अपनों को बधाई संदेश देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ मैसेज और कोट्स चुन सकते हैं। 1. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान, मैं तो भस्मधारी हूं, भक्ति है शिव की, इसलिए जीवन में खुशहाल हूं। सावन शिवरात्रि की मंगलकामनाएं। 2. हर हर महादेव! भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। 3. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,...