नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Sawan Shivratri ka upay 2026 : इस साल मंगलवार के दिन सावन की शिवरात्रि पड़ रही है। सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का अत्यधिक महत्व है। पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को सावन की शिवरात्रि शुभ संयोग में पड़ रही है। सावन की शिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। पुराणों और कथाओं के अनुसार, भगवान शिव बहुत भोले हैं। मात्र जल अभिषेक से शिव जी प्रसन्न हो जाते हैं। अगर सावन की शिवरात्रि पर आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो शिव जी का जलाभिषेक जरूर करें। अपनी राशि अनुसार सावन शिवरात्रि पर जल से अभिषेक करने से ग्रहों को मजबूत कर शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।सावन शिवरात्रि को जल में क्या मिलाकर चढ़ाना चाहिए? 12 राशियां करें ये उपाय, जानें जल चढ़ाने का मंत्रमेष राशि- मेष राशि के लोग सावन की शिवरात्रि पर जल में के...