नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Sawan purnima 2026 vrat date: हिंदू पंचांग में किसी भी महीने का समापन पूर्णिमा तिथि पर होता है। हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा अत्यंत शुभ फलदायी मानी गई है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। सावन पूर्णिमा पर बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है और उसके सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती है। हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा पर व्रत और पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसके कारण लोगों के बीच सावन पूर्णिमा व्रत की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। कोई पूर्णिमा व्रत 27 अगस्त को बता रहा है, कोई 28 अगस्त को। जानें पूर्णिमा व्रत कब ...