नई दिल्ली, अगस्त 2 -- सावन का महीना ना सिर्फ पूजा पाठ करने वालों के लिए बहुत खास होता है। हालांकि, पूजा पाठ के अलावा महिलाएं इस महीने में खूब मस्ती भी करती हैं। मेहंदी लगाना, हरी चूड़ियां पहनना, हरे कपड़ों को पहनती हैं। इस महीने में झूला झूलने जैसी पारंपरिक गतिविधियां भी कई इलाकों में प्रचलित हैं। बहुत सी महिलाएं तो एक साथ मिलती हैं और पार्टी करती हैं। खासतौर से सावन में आने वाली हरियाली तीज की खास मान्यता है। अगर आपके मौहल्ले या फिर सोसायटी में सावन का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है तो इस मौके पर आप सावन के फेमस गीत 'झूला तो पड़ गए' को जरूर गाएं। यहां इस मंत्रमुग्ध करने वाले गीत के बोल हैं, जिन्हें आप नोट कर सकते हैं। झूला तो पड़ गएं, अम्बुआ की डार पे जी झूला तो पड़ गएं, अम्बुआ की डार पे जी, एजी कोई राधा को, गोपाला बिन राधा को, झुलावे ...