नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई पूजा और जलाभिषेक से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही वजह है कि हर साल सावन का इंतजार लाखों श्रद्धालु करते हैं। इस बार भी सावन की शुरुआत के साथ शिव मंदिरों में रौनक बढ़ने वाली है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए अनुकूल संकेत दे रही है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा से इन राशियों के लोगों को करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए सावन उम्मीदों से भरा रह सकता है। लंबे समय से जिस काम में रुकावट आ रही थी, उसमें अब गति मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदा...