नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सावन का महीना शुरू होने के साथ ही त्योहारों का भी सिलसिला चल पड़ता है। और, घी और चीनी की चाशनी में पगे घेवर तीज से लेकर नागपंचमी और सावन के त्योहारों में खूब बनते हैं। आमतौर पर इसे लोग मार्केट से खरीदकर लाते हैं। लेकिन घर के बनीं मिठाईयों का स्वाद ही अलग होता है। अगर आप इस साल अपने हाथों से घेवर बनाना चाहती हैं तो इस सीक्रेट रेसिपी को जरूर नोट कर लें। जिसकी मदद से आपके सारे घेवर बिल्कुल परफेक्ट बनेंगे और खाने में स्वादिष्ट भी होंगे। वैसे तो घर में घेवर बनाना काफी मुश्किल होता है और ये परफेक्ट तरीके से बन नहीं पाते लेकिन इस रेसिपी वीडियो की मदद से आपके घेवर बिल्कुल बाजार जैसे बनकर रेडी होंगे। तो बस फटाफट से नोट कर लें घेवर बनाने की ये रेसिपी।घेवर बनाने की सामग्री देसी घी चार चम्मच बर्फ का बड़ा टुकड़ा मैदा एक कप दूध ए...