नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- भारत में हर मौसम हर महीना अपने साथ कोई ना कोई खास त्योहार जरूर ले आता है। या तो कोई व्रत होगा या फिर कोई ऐसा त्योहार जो मन में उम्मीद की रोशनी जगाकर जिंदगी में नई ऊर्जा भर देता है। पंजाब और आसपास के इलाकों पर 14 अप्रैल को बैशाखी मनाई जाती हैं। जबकि वहीं पूर्वांचल, बिहार और झारखंड और इनसे सटे क्षेत्रों में सतुआन संक्रांति मनाई जाती है। इसे सतुआनी के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्योहार के मौके पर लोग प्रकृति की और अपना आभार जताते हैं। साथ ही इस दौरान बदलते मौसम के हिसाब से जिंदगी को ढालने की कोशिश करते हैं।सूर्य ने किया मेष राशि में प्रवेश अब बात करें हिंदू पंचांग की तो सूर्य जब भी नीच की राशि मीन से निकलकर मेष में जाता है तो इस दिन को मेष संक्रांति के नाम से जाना जात...