सासाराम, जून 28 -- Sasaram News सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए 30 जून तक वर्ग आठ तक की कक्षा स्थगित की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले की सभी सरकारी व निजी प्रारंभिक विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कोचिंग संस्थानों में कक्षा आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 30 जून 2026 तक स्थगित रहेंगी। बताया कि दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News 30 जून तक कक्षा आठ तक की पढ़ाई स्थगित बताया कि कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रहेगी। वर्ग 09-12वीं तक में कक्षा का संचालन दोपहर 12.30 बजे तक...