सासाराम, जून 29 -- Sasaram News शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर शिवसागर बाजार मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज पर पहली ही बारिश में पानी का रिसाव होने लगा है। पुल के जॉइंट से कई स्थानों पर पानी टपकने का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...