सासाराम, जून 30 -- Sasaram News सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जाता है कि साहू सिनेमा के समीप स्थित जय नागेश्वर इंटरप्राइजेज नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान का रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पीछे का शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्ती की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...