सासाराम, जून 28 -- Sasaram News नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तिलोखर गांव स्थित श्रीविष्णु धाम मंदिर के नवनिर्माण एवं देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हो गया। महायज्ञ का आयोजन विनोद प्रसाद गुप्ता की देखरेख में किया गया। महायज्ञ में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...