Sasaram News विभिन्न गांवों में निकाला गया ताजिया जुलूस
सासाराम, जून 26 -- Sasaram News सूर्यपुरा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम की दसवीं तिथि को हसन हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस बारून इमाम चौक से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीण खिलाड़ियों ने गदका, लाठी डंडे का खेल दिखाया। वहीं बलिहार, सूर्यपुरा, नोनहर, अगरेड खुर्द आदि गांवों में भी ताजिया जुलूस निकला, जो अपने निर्धारित क्षेत्र का भ्रमण कर अंत में कर्बला मैदान तक पहुंचा, जहां ताजिया पहलाम किया गया। इस दौरान सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। ताजिया जुलूस में दिनारा विधायक आलोक सिंह शामिल हुए। उन्होंने दावथ के सेमरी, सूर्यपुरा, दिनारा तथा मुस्तफापुर ताजिया जुलूस में भाग लिया और क्षेत्र में अमन शान्ति का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News विभिन्न गांवों में निकाला गया ताजिया जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.