सासाराम, जून 26 -- Sasaram News करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरी की वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाकाम कर दिया गया। बुधवार देर रात विद्यालय का ताला तोड़कर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसोई का सामान टेम्पो पर लादकर ले जा रहे चार आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी कर रहे चार आरोपित रंगेहाथ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...