सासाराम, जून 28 -- Sasaram News दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत परमानपुर में आयोजित महायज्ञ का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य समापन किया गया। इसी अवसर पर नव-निर्मित श्री त्रिदंडी स्वामी मंदिर में श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हुई। यह धार्मिक अनुष्ठान संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News श्रीविष्णु महायज्ञ: पूर्णाहुति के बाद भंडारे में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...