Sasaram News बाटा के सामने से बाइक चोरी
सासाराम, जून 28 -- Sasaram News सासाराम। शहर में दिन-दहाड़े बाइक चोरी की घटनाएं रूक नहीं रही हैं। रविवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर बाटा शो-रूम के सामने से चोरों ने हीरो पैशन प्रो बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित न्यू एरिया निवासी संतोष कुमार सिंह द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में कहा गया है कि वे बाटा शो-रूम के पास अपनी बाइक खड़ी कर साढ़े 11 के लगभग खरीददारी करने गए। 12 बजे जब वापस लौटे तो बाइक अपने जगह पर नहीं थी। आस-पास खोजने पर भी बाइक नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Sasaram News बाटा के सामने से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.