Sasaram News प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से निकला ताजिया जुलूस
सासाराम, जून 26 -- Sasaram News संझौली, एक संवाददाता। मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र में ताजिया जुलूस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पारंपरिक तरीके से अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए श्रद्धा एवं अनुशासन का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। इस दौरान पुलिस बल के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण भी किया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- अकीदत और सौहार्द के माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस, या हुसैन के नारों से गूंजा नौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.