Sasaram News नेहरू पार्क के प्रवेश द्वार पर टिकट घर का निर्माण शुरू
सासाराम, जून 27 -- Sasaram News सासाराम, नगर संवाददाता। पचास साल पुराने नेहरू शिशु उद्यान में अब प्रवेश शुल्क लगाने की तैयारी है। इसके लिए नेहरू पार्क के प्रवेश द्वार पर टिकट घर का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। पहली बार इस पार्क में प्रवेश के लिए अब शुल्क लिया जाएगा। वन विभाग द्वारा इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यद्यपि प्रवेश दर अभी तय नहीं की गई है। लेकिन वयस्क के लिए दस रुपए और बच्चों के लिए पांच रुपए प्रवेश शुल्क की बात कही जा रही है। वहीं राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रवेश शुल्क को विभाग की मनमानी बताया जा रहा है। उनका कहना है कि तीन लाख से अधिक आबादी वाले शहर में यह एक मात्र पार्क है। जिसमें शहर के बच्चे, खेलने-कूदने आते हैं, अगर प्रवेश शुल्क लगा दिया जाएगा, तो बड़े समूह के बच्चे पार्क नहीं आ पाएंगे। सासाराम के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.