Sasaram News तीन जुलाई को तिलौथू में होगा भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन
सासाराम, जून 30 -- Sasaram News सासाराम, नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से तीन जुलाई को तिलौथू में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जिले के सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को तिलौथू में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, स्वागत, मंच संचालन, पंजीकरण, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.