सासाराम, जून 27 -- Sasaram News नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड एवं अंचल कार्यालय भवन को नए निर्माण के लिए करीब छह माह पूर्व ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बरसात का मौसम शुरू होने के मुहाने पर है, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पुराने भवनों के टूटने के बाद दोनों कार्यालय अस्थायी जर्जर भवनों में संचालित किए जा रहे हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...