सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक अक्टूबर को सासाराम में बुजुर्गों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। कुशवाहा सभा भवन में होने वाले समारोह में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं माता-पिता व दादा-दादी की सेवा करने वाले लोगों को श्रवण पुत्र सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह का उद्घाटन राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे, जबकि सासाराम सांसद मनोज कुमार मुख्य अतिथि होंगे। यह भी पढ़ें- Roorki News: 25 अक्टूबर को सम्मानित होंगे मेधावी और बुजुर्ग यह भी पढ़ें- Almora News: बुजुर्ग दिवस पर होगा डे केयर स्मारिका का विमोचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...