Sasaram News: 732 लाभार्थियों को मिलेगा पीएम आवास,पहले दिन 102 को मिला स्वीकृति पत्र
सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में नगर परिषद क्षेत्र के 732 चयनित लाभार्थियों को पक्का मकान मिलेगा। शनिवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शिविर में पहले दिन 102 लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति देते हुए स्वीकृति पत्र सौंपा गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को बिचौलियों से सावधान रहने की हिदायत दी। स्पष्ट कहा गया कि आवास स्वीकृति या राशि दिलाने के नाम पर किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी। नगर परिषद की ओर से बताया गया कि दूसरे चरण में चयनित शेष लाभार्थियों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.