Sasaram News: 58 लाख करोड़ के कारोबार तक पहुंची एलआईसी
सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 71वां स्थापना दिवस मंगलवार को सासाराम शाखा में समारोहपूर्वक मनाया गया। वरीय शाखा प्रबंधक अजय प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद केक काटकर मिठाई बांटी गई। मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, शैलेश कुमार, विकास पदाधिकारी शितांशु शेखर, शाखा के एमडीआरटी सुधीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अभिकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.