Sasaram News: 51.4 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। पुलिस ने थाना से करीब 200 मीटर दूर प्रेमनगर लख बक्सर लाइन नहर के किनारे छापेमारी कर 51.4 लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो लोगों में से एक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर संजय कुमार को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी शिवा उर्फ खोरा फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.