Sasaram News: 5 अक्टूबर को गुजरात से डेहरी पहुंचेंगे भाजपा के 25 बाइकर्स
सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। गुजरात से झारखंड होते हुए भाजपा युवा मोर्चा के 25 बाइकर्स 5 अक्टूबर को रोहतास जिले में प्रवेश करेंगे। डेहरी में बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक पर उनके स्वागत की तैयारी को लेकर रविवार को भाजपा नेताओं और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। न्यू डिलियां स्थित भाजपा जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा के आवास पर हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.