Sasaram News: 48 घंटे बाद नहर में मिला किशोरी का शव, गांव में पसरा मातम
सासाराम, अक्टूबर 13 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। आयरकोठा साइफन के समीप आरा लाइन नहर में डूबी किशोरी का शव 48 घंटे बाद मंगलवार की अहले सुबह बरामद किया गया। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नहर में गिरे एक पेड़ की झाड़ियों में शव फंसा हुआ था। शव बरामद नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को डेहरी-अकोढ़ीगोला पथ जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। दो दिनों तक तलाश के बाद किशोरी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.