Sasaram News: 44.560 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मंगलसूत्र चोरी में चार महिलाएं धराईं
सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। नोखा और धर्मपुरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और मंगलसूत्र चोरी के मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नोखा थाना क्षेत्र के खरारी पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो से ले जाए जा रहे 44.560 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, धर्मपुरा थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा करने गई महिला का मंगलसूत्र चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। सोमवार को सासाराम डीएसपी-2 संजीव कुमार ने नोखा थाने में प्रेसवार्ता कर दोनों मामलों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.