Sasaram News: 3948 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा आंगन मिलन उत्सव
सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के 3948 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आंगन मिलन उत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार देर शाम अतिथि गृह में वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की प्रखंडवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.