Sasaram News: 37.05 लीटर शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: दावथ, एक संवादाता। दावथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तीन गांवों से 37. 05 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बतसा गांव से रामानन्द राम व उसकी बहू अनीता देवी को 22 लीटर देशी महुआ शराब के साथ, जनकपुर गांव से शिव कुमार को 2.5 लीटर जबकि नगर पंचायत कोआथ से लालजी उर्फ विनोद पासवान को 13 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.