Sasaram News: 34 वर्षों से जमीन पर कब्जे का दावा,लगाई सुरक्षा की गुहार
सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: सासाराम। नगर निगम क्षेत्र के गंधी नीम निवासी करीब 80 वर्षीय जयशंकर प्रसाद केशरी ने विवादित जमीन पर अपने 34 वर्षों से चले आ रहे कब्जे की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 164 के तहत आवेदन देकर वास्तविक कब्जे की स्थिति बनाए रखने और कथित अवैध कब्जे व निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 13 जनवरी 1992 को पारिवारिक बंटवारे के तहत रजिस्टर्ड एक्सचेंज डीड से उन्हें जमीन मिली थी। तब से वे लगातार भूमि पर शांतिपूर्ण और प्रत्यक्ष कब्जे में हैं तथा वहां स्थायी निर्माण भी कराया है। आरोप है कि सुरेंद्र प्रसाद केशरी और सुरेश प्रसाद केशरी ने हाल में जमीन के शेष हिस्से पर कथित रूप से कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.