सासाराम, अगस्त 10 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मनरेगा के तहत छोटे माइनरों की सफाई और जीर्णोद्धार में काम करने वाले मजदूरों को महीनों बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। जल संसाधन विभाग की 57 योजनाओं पर काम शुरू हुआ, जिनमें 12 पूरी हो चुकी हैं और 45 लंबित हैं। करीब 3.38 करोड़ की योजनाओं के विरुद्ध अब तक महज 45 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। नहरों में पानी आने से काम रुका है, जबकि बकाया मजदूरी के लिए मजदूर विभागीय दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...