Sasaram News: 26 लाख का नया स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, जर्जर पुराने भवन में हो रहा इलाज
सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच काराकाट प्रखंड के दनवार पंचायत से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) का पुराना भवन जर्जर हो चुका है, जबकि करीब 26 लाख रुपये की लागत से तैयार नया भवन लंबे समय से उपयोग के इंतजार में है। देखरेख के अभाव में भवन के आसपास घनी झाड़ियां उग आई हैं और सरकारी संपत्ति बर्बादी की ओर बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर लाखों रुपये खर्च कर नया स्वास्थ्य केंद्र भवन तैयार किया गया, लेकिन दूसरी ओर इसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पुराने भवन की जर्जर स्थिति मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.