सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: कोचस, एसं। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लहेरी पैक्स में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई माह से मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण स्थगित चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से प्रत्याशियों के साथ किसानों में भी उत्साह है। नामांकन समाप्त होते ही गांव की चौपालों पर प्रत्याशियों के पक्ष में चर्चा शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...