सासाराम, जुलाई 31 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड के दनवार पंचायत अंतर्गत कंचनपुर टोला गांव में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। करीब 20 वर्षों से लंबित मांग के पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को गांव में मुख्य पथ से गौ घाट तक नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन काराकाट बीडीओ संजीत कुमार ने फीता काटकर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...