सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। शाहाबाद क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मुंडेश्वरी धाम-आरा रेल परियोजना 18 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। 14 दिसंबर 2008 को मोहनिया में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और तत्कालीन सासाराम सांसद सह केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार ने परियोजना की आधारशिला रखी थी। उस समय निर्माण के लिए बजट में 490 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इसके बाद परियोजना के लिए जमीन की सर्वे-पैमाइश और रूट निर्धारण की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। लंबे समय से परियोजना के अधर में रहने से शाहाबाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...