सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को जिलेभर से पहुंचे करीब 1750 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। खेल भवन-सह-न्यू स्टेडियम फजलगंज समेत निर्धारित खेल स्थलों पर बॉक्सिंग, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे, लंबी कूद, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, भाला फेंक, खो-खो, रग्बी, भारोत्तोलन और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पदक हासिल किए। यह भी पढ़ें- Araria News: विभिन्न खेलों के जरिए स्कूली छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...