Sasaram News: 17 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का अधिकार, खिले चेहरे
सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का कानूनी अधिकार दिलाने की पहल रंग ला रही है। सरांव पंचायत के 17 भूमिहीन परिवारों को अबतक गैरमजरूआ मालिक भूमि का वासगीत पर्चा सौंपा जा चुका है। पर्चा मिलते ही वर्षों से जमीन और पक्के आशियाने का सपना देख रहे लाभुकों के चेहरे खिल उठे। अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सरांव पंचायत के मौजा अरिला रघुनाथपुर गांव के बिनोद पासवान पिता सूर्यबली पासवान, रेखा देवी पति दिनेश पासवान समेत कुल 17 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा दिया जा चुका है। पर्चा मिलने के बाद इन परिवारों को अब अपनी जमीन पर घर बनाने का कानूनी अधिकार मिल गया है। बताया कि अन्य पंचायतों के पात्र भूमिहीन परिवारों को भी जल्द पर्चा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.