सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: राजपुर। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ प्रवीण कुमार ने पंचायत सचिवों एवं विकास मित्रों के साथ बैठक कर नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद परिवारों से 15 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। विकास मित्र आवेदन प्राप्त करेंगे, जिसकी जांच पंचायत सचिव एवं बीडीओ स्तर पर कर अनुमंडल कार्यालय भेजी जाएगी। बीडीओ ने लोगों से दलालों से दूर रहने और किसी को पैसे नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि पात्र आवेदकों का आवेदन नियमानुसार स्वीकृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: योग्य परिवारों का कैंप लगाकर बनाएं राशन कार्ड यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले में 23,856 नए राशन कार्ड बनेंगे, लिया जा रहा आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...